उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव के समीप आज सुबह शौचक्रिया के लिए घर से निकली वृद्ध महिला को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी स्वर्गीय मंगली की 62 वर्षीय पत्नी रूप रानी आज सुबह गांव के समीप शौचक्रिया के लिए जा रही थी। तभी बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया, जिससे रूपरानी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बृद्धा की हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी दिनेश और पायलेट राहुल के साथ अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

