उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज 12 अक्टूबर 2026 मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश करते हुए आज नवरात्रि के पावन पर्व तथा अपनी पुत्री राध्या के जन्मदिन के अवसर पर राजेश कुमार ने अपना पहला रक्तदान किया। समाज में जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से किया गया यह रक्तदान रक्तकेंद्र में संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार ने ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के सक्रिय सदस्य नागेन्द्र सिंह से संपर्क कर रक्तदान करने की अपनी इच्छा व्यक्त की थी। इसके पश्चात, वे नागेन्द्र सिंह के साथ रक्तकेंद्र पहुंचे और पुत्री के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए रक्तदान किया। इस दौरान राजेश कुमार ने संदेश देते हुए कहा, “हम सभी को अपने जीवन के किसी विशेष अवसर या पावन पर्व पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इससे न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचता है, बल्कि किसी परिवार के चेहरे पर मुस्कान भी लौट आती है। रक्तदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव ने रक्तदाता राजेश कुमार को प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनके इस सराहनीय कार्य का उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात, संस्था के सदस्य नागेन्द्र सिंह द्वारा पुत्री राध्या से केक कटवाकर उसे जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया गया। इस पावन और प्रेरक अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह, नागेन्द्र सिंह, अंशु पटेल एवं रक्तकेंद्र से डॉ. कैलाश पटेल, रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव तथा लैब टेक्नीशियन अनामिका पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने बिटिया राध्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और राजेश कुमार के इस सेवाभाव की सराहना की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

