उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बौंडर गांव निवासी राम सजीवन का 30 वर्षीय पुत्र रोशन लाल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकाला था। जब उसकी बाइक गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के समीप पहुंची। तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई जिस बाइक चालक रोशन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट अमर के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

