उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला क्षयरोग अधिकारी ने बताया कि एच०आई०वी० एड्स जागरूकता अभियान के अन्तर्गत रैली का आयोजन डा० यू०बी० सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं भा०ज०प० के पूर्व सांसद डा० अशोक पटेल और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० राजेश कुमार, ए०सी०एम०ओ०, डा. पी०के० सिंह के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जिला अस्पताल चौराहा होकर जिला क्षयरोग केन्द्र में आकर रैली का समापन डा० अशोक कुमार जिला क्षयरोग अधिकारी के द्वारा किया गया। जिला क्षयरोग अधिकारी डा० अशोक कुमार ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को एच०आई०वी० एड्स के प्रति जागरूक करने के लिये निकाली गयी है। इस अवसर पर डा० अशोक कुमार जिला क्षयरोग अधिकारी ने डायट से आये हुए छात्र-छात्राओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर लाल चन्द्र जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, अजय चौहान जनकल्याण महासमिति, प्रशान्त नारायण जिला कार्यक्रम समन्वक, जीतेन्द्र कुमार, अवधेश कुमार, मो० हसीब, मो० नसीम टीबी एच०आई०वी० कोआर्डीनेटर, मो० फैज, राकेश पी०पी०एम०, भक्तदास, कमलेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share