उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के बाईपास पर स्थित आर० टी० ओ० ऑफिस के समीप तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दम्पत्ति सहित उसका पुत्र घायल हो गया। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के सिकरोही गाँव निवासी बिपिन अपनी 35 वर्षीय पत्नी रश्मि देवी व 5 वर्षीय पुत्र विक्रान्त को बाइक पर सवार कर घर से हुसैनगंज थानां क्षेत्र के नरही गाँव था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास पर स्थित आर० टी० ओ० ऑफिस के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और पुत्र सहित दम्पत्ति घायल हो गए। स्थानियो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अशोक कुमार व पायलेट जितेंद्र सिंह ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share