उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाँव थानां पुलिस द्वारा पटाखों के अवैध भंडारण के विरुद्ध कार्यवाई करते हुए लाइसेंस की निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में भंडारित करीब 55 लाख रुपये मूल्य के कुल 57.83 क्विंटल विभिन्न ब्रांड के पटाखे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध रोकथाम एवं अवैध विस्फोटक पदार्थों के भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी थरियांव के कुशल पर्यवेक्षण तथा उपजिलाधिकारी खागा के निर्देशन में दिनांक 10.10.2026 को नायब तहसीलदार खागा, थाना हथगाँव पुलिस एवं फायर सर्विस खागा की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम अहिंदा में मुखबिर की सूचना पर शुभम आइसक्रीम फैक्ट्री के बगल में स्थित नई प्लाटिंग में छापेमारी की गई। मौके से आरोपी राहुल कुमार पुत्र शिवशंकर साहू निवासी ग्राम अल्लीपुर बहेरा, थाना सुल्तानपुर घोष उम्र करीब 32 वर्ष को 183 गत्तों, 12 बोरियों, 08 पॉलीथीन एवं 01 प्लास्टिक बैग में रखे कुल 57.83 क्विंटल अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये है। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास पटाखों एवं फुलझड़ियों के भंडारण हेतु 100 किलोग्राम तक का लाइसेंस है, लेकिन आगामी दीपावली पर्व पर बिक्री करने के उद्देश्य से उसने निर्धारित लाइसेंस सीमा से अधिक मात्रा में पटाखों का भंडारण किया था। गिरफ्तारी एवं उपरोक्त बरामदगी के संबंध में थाना हथगाँव पर मु०अ०सं० 202/2026 धारा 288 बीएनएस एवं धारा 5/9 (ख) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाई नियमानुसार की गई। बरामदगी का विवरण – 1. रॉकेट बम चिदम्बरम 17.770 किग्रा, 2. 12 स्टार रॉकेट 55.270 किग्रा, 3. 30 स्टार मगर छाप 67.540 किग्रा, 4. छुरछुरिया – 43.48 किग्रा, 5. माचिस पटाखा – 14.310 किग्रा, 6. माचिस पाप 97.490 किग्रा, 7. 30 आवाजा पटाखा कंपनी KGF 118.970 किग्रा, 8. मोरी छाप 12 शॉट 134.200 किग्रा, 9. 120 शॉट – 47.690 किग्रा, 10. 12 शॉट सुप्रीम – 69.390 किग्रा,,11. 12 शॉट श्री अशोक ब्रांड 60.630 किग्रा, 12. 12 ट्वेल्व लाइट – 48.010 किग्रा, 13. KGF 60 शॉट – 78.650 किग्रा, 14. 12 शॉट KKS ब्रांड 26.110 किग्रा, 15. 60 शॉट मगर छाप 127.57 किग्रा, 16. अनार स्मॉल ब्रांड 107.990 किग्रा, 17. पेंटस 05 पीस 73.500 किग्रा, 18. 12 आवाजा क्रैकेलिंग वेव चिदम्बरम 73.640 किग्रा, 19. 50 शॉट कंपनी टाई कलर 20.800 किग्रा. 20. 16 शॉट स्वीट चिदम्बरम 26.880 किग्रा, 21. कलर कोटी मगर छाप अनार 29.950 किग्रा, 22. अनार बम सीता गीता 59.720 किग्रा, 23. श्रीवन ट्रिपल ट्रीट 05.230 किग्रा, 24. अनार रोहिणी ब्रांड 57.980 किग्रा, 25. बुलेट बम फ्लेक्स 83.280 किग्रा, 26. 12 स्टार- 58.130 किग्रा, 27. मिर्ची पटाखा मुन्ना छाप 95.500 किग्रा, 28. अनार कलर कोटी 29.630 किग्रा, 29. बुलेट अनार – 29.630 किग्रा, 30. चकरी सुनरखू ब्रांड – 39.820 किग्रा, 31. 12 स्टार ट्विन्स पैजवीन श्री अशोक 91.141 किग्रा, 32. गट्ठर पटाखा गत्ते में 18.820 किग्रा, 33. नीलू 09 नंबर फुलझड़ी 16.560 किग्रा, 34. 25 शॉट चिदम्बरम ट्राई कलर 15.170 किग्रा, 35. जवान ब्रांड छोटा पटाखा 57.400 किग्रा, 36. स्पिनर अशोका चकरी 86.250 किग्रा, 37. रेड ग्रीन फुलझड़ी 11.900 किग्रा, 38. 02 साउंड रॉकेट 09 किग्रा, 39. स्पिनर बिग 19.500 किग्रा, 40. कलर कोटी 59.600 किग्रा, 41. रॉकेट बम – 9.700 किग्रा, 42. टर्की क्रैकर 42.500 किग्रा, 43. मुन्ना छोटा पटाखा 81.560 किग्रा, 44. जवान क्रैकर – 57.750 किग्रा, 45. 24 डिलक्स 28.200 किग्रा, 46. रोल कैप्स 19 किग्रा, 47. मोरी छाप – 26.200 किग्रा, 48. स्पिनर अशोका SLX 18 किग्रा, 49. सुपर डिलक्स राउंड चकरी 31.900 किग्रा, 50. ग्राउंड चकरी 17.500 किग्रा, 51. स्पिनर मेगा चकरी 12.500 किग्रा, 52. रंगीला स्पेशल 19.500 किग्रा, 53. डांसिंग व्हील – 08.00 किग्रा, 54. रेड स्पार्कल्स ग्रीन स्पार्कल्स – 23.600 किग्रा, 55. मोरी छाप – 35 किग्रा, 56. डिजिटल बम रोल कैप्स रंगीला चकरी 14.500 किग्रा, 57. मोरी छाप – 45 किग्रा, 58. सुपर डिलक्स 38 किग्रा, 59. स्पिनर स्पेशल – 24.500 किग्रा, 60. टीम टाम – 37.700 किग्रा, 61. सिखा छुरछुरी 92.700 किग्रा, 62. सुप्रीम चकरी – 09.200 किग्रा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

