उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के कलिका का डेरा गाँव में शनिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कलिका का डेरा गांव निवासी राकेश की 19 वर्षीय पत्नी रजनी देवी ने शनिवार की शाम संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के चाचा त्रिभवन निवासी अहमदगंज तिहार थाना किशनपुर ने बताया कि पति उसको को मारता-पीटता था। जिसके चलते भतीजी ने आत्महत्या कर लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

