उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थानां पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर हत्या के अभियोग में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर आला कत्ल फावड़ा बरामद किया गया।, 10.10.2026 को बकेवर थाने पर वादी रामजीवन पुत्र स्व० शिवचरन निवासी ग्राम दिलावलपुर, थाना बकेवर द्वारा सूचना दी गई कि उनकी माता सावित्री देवी उम्र करीब 65 वर्ष ग्राम दिलावलपुर में रहती थीं। दिनांक 10.10.2026 को प्रातः करीब 07:00 बजे वादी को अपने मामा के यहां रहते हुए सूचना मिली कि उनके भाई राजू पुत्र शिवचरन ने शराब के नशे में उनकी माता सावित्री देवी के सोते समय ईंट से सिर व मुंह पर वार कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। वादी द्वारा घर पहुंचकर देखा गया कि उनकी माता चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थीं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 134/2026 धारा 103 (1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बिन्दकी के पर्यवेक्षण में उपरोक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाई के दौरान दिनांक 10.10.2026 को थाना बकेवर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 134/2026 धारा 103 (1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त 1. राजू पुत्र स्व० शिवचरन निवासी ग्राम दिलावलपुर थाना बकेवर को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशांदेही पर उक्त घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल फावड़ा बरामदा कर आज दिनांक 11.10.2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share