उत्तर प्रदेश फतेहपुर मलवा थाना क्षेत्र के शीतलपुर गाँव में रविवार की दोपहर कच्ची दीवार अचानक ढह जाने से नानी-नातिन दब गई। हादशे की जानकारी होते ही तुरन्त उनको मलवे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में नानी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शीतलपुर गांव निवासी स्व0 शिवकुमार की पत्नी यशोदा देवी 62 वर्ष अपनी 18 वर्षीय नातिन संजना पत्नी धर्मपाल के साथ कमरे में बैठी थी। तभी लगभग ढाई बजे कच्ची दीवार अचानक ढह गई। जिससे नानी-नातिन दब गए। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोगों ने मलबा हटाया और दोनों को मलवे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाने लगे, तभी रास्ते में यशोदा ने दम तोड़ दिया। नातिन को मेडिकल कालेज में उपचार के बाद घर वापस भेज दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

