उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आगामी शारदीय नवरात्रि सहित अन्य त्योहारों को देखते हुए जिले की पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आज पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी में आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। एसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने दुर्गा पंडालों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा और अफवाहों पर रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, आरआई रेडियो, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, समस्त शाखाओं के शाखा प्रभारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

