उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के आलमपुर गाँव में शनिवार की देर शाम मानसिक तनाव के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आलमपुर निवासी रामभजन का 35 वर्षीय पुत्र रामशंकर ने मानसिक तनाव के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

