उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में रविवार को हसवा कस्बे के स्वामी चन्द्रदास इण्टर कालेज में आम सभा की बैठक में निर्वाचन अधिकारी श्याम लाल वर्मा अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य व परवेक्षक ममता गुप्ता की उपस्थित में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सहमति उपरान्त भरत मानसिंह को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। प्रबन्धक पीयूष खन्ना ने निर्वाचित अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर सन्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक ने कहा कि विद्यालय में उच्च कोटि की शिक्षा के साथ छात्र- छात्राओं को सभी प्रकार की सुविधा प्रदान करना पहली प्रथम प्राथमिकता होगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष भरत मानसिंह ने शपथ ग्रहण करते कहा पूर्ण निष्ठा से कर्तव्यों का पालन करेंगे। कोर सदस्य किशन मेहरोत्रा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते कहा कि छात्र- छात्राओं के उत्तम स्वास्थ्य हेतु शीघ्र ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा । एवं विद्यालय में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की योजना पर कार्य किया जायेगा । अवसर पर कोर कमेटी व आम सभा सदस्य में। किशन मेहरोत्रा, राजेन्द्र मेहरोत्रा ,सुधीर श्रीवास्तव, रूपकमल टण्डन, पंकज कक्कड़, राजीव मेहरोत्रा, नीरज कक्कड़, सुरेन्द्र सिंह भदौरिया ,प्रशान्त श्रीवास्तव ,सहित सम्मानित सदस्य उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share