उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज 13 अक्टूबर 2026
स्पोर्ट्स स्टेडियम में 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) का मुख्य अतिथि जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका अलका गौड़ द्वारा जिलाधिकारी का बैच अलंकरण एवं कैप अलंकरण कर सम्मान किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहपुर की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात एन०एन०सी० / स्काउट की टुकड़ी द्वारा भोला सिंह जिला क्रीड़ा सचिव एवं प्रदीप सिंह चौहान की अगुवाई में मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी महोदया द्वारा गुब्बारे एवं कबूतर उड़ाकर एकता एवं शांति का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए खेल के महत्व, अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ जीवन शैली पर प्रेरक उद्बोधन दिया और कहा कि खेल केवल जीत-हार नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। मुख्य अतिथि द्वारा खेलों के विधिवत शुभारम्भ की आधिकारिक घोषणा करते हुए सीनियर वर्ग की 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के परिणाम आने पर सह जिलविद्यालय निरीक्षक अविनाश , कमल सिंह चौहान प्रधानाचार्य रेवाड़ी, संतोष सिंह चौहान प्रधानाचार्य सर्वोदय इंटर कॉलेज असोथर द्वारा बच्चों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत करते हुए शुभाशीष एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्य, रेल बाजार इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवराम, जिला व्यायाम शिक्षक बेसिक दिलीप कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका बेसिक मती सीमा सिंह, कमाल अहमद, हरिशंकर,अतुल सिंह, मृदुल शुक्ला, शैलेंद्र तिवारी, विजयकरण श्रीवास , विक्रम सिंह, मनोज कुमार, आलोक सिंह, महेंद्र सिंह आदि व्यायाम शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। परिणामों की श्रृंखला में सबजूनियर-बालक में 600 मी० एवं 400 मी० दौड़ में लक्ष्य कम्पोजिट स्कूल जहानाबाद देवमई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वही 100 मी दौड़ में योगेंद्र कुमार पंडित दयाशंकर इंटर कॉलेज भैंसोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में क्रमशः 600 मीटर दौड़ में वर्षा ज्ञानदीप जहानाबाद देवमई 400 मीटर दौड़ में आकांक्षा मिश्रीलाल मेवा लाल इंटर कॉलेज रनूपुर 100 मीटर दौड़ में कशिश शहीद माल्या देवमई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में क्रमशः 800 मीटर दौड़ में संध्या सर्वोदय इंटर कॉलेज असोथर 100 मीटर दौड़ में रोशनी देवी जनता इंटर कॉलेज छिवलहा लंबी कूद में नैंसी गांधी इंटर कॉलेज जहानाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में 800 मीटर दौड़ में अर्पित पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा 100 मीटर दौड़ में मयंक विवेकानंद इंटर कॉलेज देवमई और गोला फेक में आयुष आश्रम प० ख़ासमऊ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक पार्क में 800 मीटर दौड़ में राजनारायण ग्राम्य दर्शन इंटर कॉलेज कल्यानपुर कचरौली 100 मीटर दौड़ में शुभम पाल एसएमबी इंटर कॉलेज राधा नगर लंबी कूद में छविनाथ सिंह धाता इंटर कॉलेज धाता गोला फेक में हिमांशु सिंह इंटर कॉलेज विजयीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना व अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। सीनियर बालिका वर्ग में 800 मीटर में आंचल सिंह इंटर कॉलेज विजयीपुर 100 मीटर में राधा देवी पंडित दयाराम भैंसौली लंबी कूद में आरती गुप्ता आद्यशरण इंटर कॉलेज जहानाबाद 400 मीटर में आंचल सिंह इंटर कॉलेज विजयीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

