उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थानां पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के भंडारण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 गत्तों एवं 02 बोरियों में कुल 418 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिंदकी के नेतृत्व में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान में थाना बकेवर पुलिस द्वारा दिनांक 12.10.2026 को मुखबिर की सूचना द्वारा सूचना दी कि राहुल गुप्ता के मकान में अवैध पटाखे रखे हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। मकान के सामने मौजूद व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपने आपको थाना क्षेत्र के मुसाफा गाँव निवासी ओमप्रकाश उर्फ बाबू का 30 वर्षीय पुत्र राहुल गुप्ता पुत्र बताया। उसकी मौजूदगी में मकान की तलाशी लेने पर कमरों से विभिन्न ब्राण्ड के रेडीमेड अवैध पटाखे बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर बरामद पटाखों का कुल वजन 418 किलोग्राम पाया गया। आरोपी से पटाखों के भंडारण एवं बिक्री का लाइसेंस माँगा गया, जिसे वह प्रस्तुत नहीं कर सका। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना बकेवर पर मु0अ0स0 136/2026, धारा 288 बीएनएस एवं धारा 5/9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाई की गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share