उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित आबूनगर मोहल्ले में ई-रिक्शो की भिड़न्त में एक रिक्शे पर सवार दादी और नाती दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा कोट गांव निवासी सजीवन की 65 वर्षीय पत्नी चंद्रकली अपने 10 वर्षीय नाती जगदीश पुत्र राम सिंह के साथ शहर किसी काम से आई थी। जब वह ई-रिक्शे पर सवार होकर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड़ पर स्थित आबूनगर मोहल्ले में पहुंची तभी सामने से आए दूसरे ई-रिक्शे से भिड़ंत हो गई। जिसमें रामकली और उसका 10 वर्षीय नाती जगदीश दोनों घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अशोक कुमार व पायलट जितेंद्र सिंह ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

