उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मिशन शक्ति फेज-6.0 एवं ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना जहानाबाद की मिशन शक्ति टीम की त्वरित कार्यवाई से सामूहिक विवाह समारोह में गुम हुए 03 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर माता-पिता को सुपुर्द किया गया। प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना जहानाबाद की मिशन शक्ति टीम द्वारा गुम हुए 03 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। जहानाबाद थानां क्षेत्र के पूरनपुर गाँव में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान एक 03 वर्षीय बालक के गुम हो जाने की सूचना मिशन शक्ति टीम को प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कार्यवाई करते हुए टीम द्वारा बालक की तलाश की गई तथा उसे सकुशल खोज लिया गया। आवश्यक सत्यापन के उपरांत बालक को उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की साँस ली तथा पुलिस की तत्परता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share