उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बुलट चौराहे के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के इकारी गांव निवासी शब्बीर अहमद का 22 वर्षीय पुत्र शाहनवाज अहमद बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आया था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के बुलट चौराहे के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक शाहनवाज अहमद घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share