उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र में स्थित गंगा नदी में कूदे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी थाना हुसैनगंज पुलिस, स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से सकुशल बचाया गया जीवन। पीआरवी-6925 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गंगा नदी में कूद गया है। सूचना पर थाना हुसैनगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों एवं गोताखोरों की मदद से नदी में कूदे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकलवाया गया। जानकारी के अनुसार परिवारिक कलह के चलते ब्यक्ति ने गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। बचाए गए व्यक्ति की स्थिति सामान्य है तथा वह सकुशल है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए व्यक्ति के परिजनों को सूचित किया गया। हुसैनगंज थानां पुलिस की तत्परता एवं स्थानीय लोगों और गोताखोरों के सराहनीय सहयोग से व्यक्ति का जीवन सुरक्षित बचाया जा सका। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share