उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला उद्यान अधिकारी डा० रमेश पाठक द्वारा जानकारी दी गयी कि उद्यान विभाग में आलू बीज की ऑनलाईन बुकिंग शुरू कर दी है। आलू की खेती करने वाले इच्छुक कृषक विभागीय (पोर्टल https://potato.uphorticulture.in/.) पर ऑन लाईन बुकिंग करा सकते है। बुकिंग के बाद किसानो को 05 से 25 प्रतिशत अग्रिम धनराशि कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी में जमा करानी होगी। बीज का वितरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जायेगा। जिले के लिए (कुफरी चिपसोना-1-50 कु०, कुफरी फाईसोना- 150 कु०, कुफरी मोहन-100 कु०, कुफरी ख्याती-100 कु०, कुफरी आनन्द-500 कु०, कुफरी बादशाह-46 कु०, कुफरी पुखराज – 75 कु० ‘एवं कुफरी बहार – 50 कु० कुल 1071 कु० आलू बीज आवंटित किए गये है। किसी प्रकार की समस्या के समाधान / विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, विकास भवन फतेहपुर के कमरा सं० 139 में उपस्थित होकर जानकारी ले सकते है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share