उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक नें 25 अक्टूबर, 2026 से आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत प्रस्तावित परीक्षा केन्द्र- पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज बहुआ,राजकीय महाविद्यालय बहुआ व बहुआ इंटर कालेज बहुआ का स्थलीय निरीक्षण कर मूलभूत व्यस्थाओं का जायजा लिया और सम्बंधितो को आवश्यक -दिशा -निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान क्लास रूम में फर्नीचर, प्रकाश, पंखे, शौचालय, सीसी टीवी कैमरे की क्रियाशीलता आदि को देखा, और कहा कि शुद्ध पेयजल व अन्य व्यस्थाओं को आवश्यकतानुसार कर लें,एवं सीसी टीवी कैमरे की क्रियाशीलता , साफ -सफाई का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने परीक्षा को सुगमता से सम्पन्न कराने के लिए अभ्यार्थियों के प्रवेश, निकास, क्लाक रूम आदि बिन्दुओ पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा – निर्देश दिये और कहा कि आवश्यकतानुसार सभी व्यवस्थाएं जल्द से पूरी कर ली जाय। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सहित सम्बंधित उपस्थिति रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

प्रारंभिक आहर्ता परीक्षा के दृष्टिगत प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का डीएम व एसपी ने किया औचक निरीक्षण
