उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित किए जाने हेतु आयोजित विशेष अभियान के अंतर्गत कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, शाह प्रथम व बहुआ इंटर कालेज बहुआ फतेहपुर में संचालित कैम्प का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कैम्प में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचक नामावली में पंजीकरण का कार्य पूरी संवेदनशीलता, गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने नागरिकों से संवाद कर निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किए जाने के लिए संचालित अभियान की जानकारी ली तथा पात्र नागरिकों और प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को पंजीकरण के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण करते हुए पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने की कार्यवाई सुनिश्चित की जाए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share