उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले खागा नगर पंचायत में शनिवार को पूरे प्रदेश के लिए एक अनोखी पहल हुई। अधिशासी अधिकारी देवहूती पांडेय ने।जनगणना- 2027 के प्रथम चरण के मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को समय से और सफलता पूर्वक पूरा करने वाले 28 प्रगणक और पर्यवेक्षकों को सम्मान समारोह आयोजित कर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।वही कार्यालय आदर्श नगर पंचायत खागा द्वारा जारी पत्र जारी कर खंड शिक्षा अधिकारी ऐरायां व विजयीपुर को निर्देशित किया गया था। कि संबंधित शिक्षकों को 17 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित कराया जाए। समारोह में ईओ देवहूती पांडेय ने कहा कि शिक्षक, शिक्षामित्रों ने बड़ी मेहनत और निष्ठा से जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को अंजाम दिया है। ऐसे कर्मठ शिक्षकों का सम्मान करना जरूरी है, ताकि उनका मनोबल बढ़े। उन्होंने सभी के कार्य की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह कार्य करने का आह्वान किया। नगर पंचायत द्वारा कुल 28 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में आशीष कुमार प्रा.वि. सरसई बुजुर्ग, सुनैना सिंह प्रा.वि. कटखेरवा और ममता सिंह प्रा.वि. हरदों शामिल हैं। वहीं प्रगणक के रूप में विनीता देवी प्रा.वि. बहादुरपुर खागा, सुनीता यादव प्रा.वि. उमरा, आदित्य कुमार प्रा.वि. तिलकापुर, शबनम बेगम प्रा.वि. कुकरा, रूमा देवी प्रा.वि. लोकियापुर, बीना दुबे प्रा.वि. त्रिलोचनपुर, राहुल सिंह प्रा.वि. संग्रामपुर सानी, सूरज कुमार सोनी कं.वि. काही, गरिमा सिंह प्रा.वि. बहलोलपुर ऐलई, शिवानी तिवारी कं.वि. हरदो द्वितीय, पुष्पा देवी प्रा.वि. बासदेवपुर, बबिता गुप्ता कं.वि. हसनपुर अकाढ़िया, शोभा देवी प्रा.वि. चक कटौधन, राजेन्द्र प्रसाद यादव प्रा.वि. अरखगंज, सरिता देवी प्रा.वि. सुजरही, माधुरी सिंह प्रा.वि. मानू का पुरवा, राजू तिवारी प्रा.वि. बहादुरपुर, कृष्ण औतार शर्मा प्रा.वि. चितौली, अखिलेश कुमार तिवारी प्रा.वि. मनीपुर, निशा देवी का.वि. धर्मदासपुर, मनीसा यादव प्रा.वि. ऐलई प्रथम, ममता कुमारी प्रा.वि. बहादुरपुर, आकांक्षा यादव प्रा.वि. ऐलई द्वितीय, दिलीप कुमार विश्वकर्मा प्रा.वि. मुसवापर और स्वप्न प्रभा यादव प्रा.वि. चक सलेमपुर को सम्मानित किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

