उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ाहार चौराहा के समीप शनिवार की सुबह सेफ्टी टैंक साफ करते समय जहरीली गैस की चपेट में आ जाने से 35 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बड़ाहार गांव निवासी रामविशाल पासी का पुत्र अशोक कुमार मजदूरी करता था। बताते हैं कि गांव के ही सतीश द्विवेदी के घर में काम करते समय शनिवार की सुबह शौचालय का सेफ्टी टैंक साफ करते समय जहरीली गैस की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

