उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के खैरीपुर में शनिवार की सुबह खेतों में पानी लगाने के लिए जैसे ही स्टार्टर चालू किया तभी 26 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खैरीपुर गांव निवासी मझिल का पुत्र अजय कुमार शनिवार की सुबह खेत में पानी लगाने के लिए निजी समरसेबुल स्टार्ट करने के लिए जैसे ही स्टार्टर में हाथ लगाया वैसे ही करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी मृतक के भाई मनोज ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

