उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में खेत की रखवाली के लिए चारों ओर लगे कटीले तारों में उतर रहे करंट की चपेट में आ जाने से 32 वर्षीय युवक की मौके ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां बसावनपुर निवासी साधू का पुत्र अजय सिंह शुक्रवार की रात लगभग दस बजे खेतों में पानी लगाने गया था, तभी गांव के ही कल्लू के खेत में लगी फसल को पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों ओर लगे तारों में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी मृतक के भतीजे नीरज ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share