उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सीतापुर गाँव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हाशिमपुर भेदपुर गांव निवासी राम प्रसाद का 63 वर्षीय पुत्र शिवभोला शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे बाजार से पैदल घर वापस आ रहा था, तभी सीतापुर एनएच-2 पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी मृतक के पुत्र जयनारायण ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

