उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गाँव की मोड़ के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाने के कठरिया गांव निवासी कंचन का 45 वर्षीय पुत्र श्रीराम अपने साथी सोनू गुप्ता के साथ दरियापुर से हलवाई का काम समाप्त कर घर वापस आ रहे थे। जैसे ही यह लोग तक्कीपुर मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे श्रीराम की मौके ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी हादसे में बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में भतीजे संतराम ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share