उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव में सोते समय जहरीले कीड़े के काटने से किशोर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार टेनी गांव निवासी झुरी का 11 वर्षीय पुत्र दिलीप लोधी रात में घर पर सो रहा था। इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। परिजनों को घटना की जानकारी हुई, लेकिन किशोर की मौत हो चुकी थी। बच्चे की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया। वहीं, घटना की खबर से गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोर की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share