उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जहां आईडीबीआई बैंक द्वारा चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत तेलियानी ब्लॉक के बिलंदपुर गांव में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग धोखाधड़ी, साइबर अपराध और डिजिटल वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान IDBI बैंक की उप महाप्रबंधक (सतर्कता) मनीषा चंद्रा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए म्यूल अकाउंट, केवाईसी अपडेट और साइबर फ्रॉड के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपना ओटीपी (OTP), एटीएम पिन या कोई भी गोपनीय बैंकिंग विवरण किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। इसी दौरान सहायक महाप्रबंधक (सतर्कता) अमित कुमार शर्मा ने उपस्थित सभी ग्रामीणों और बैंक अधिकारियों को ईमानदारी और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। वहीं, सहायक महाप्रबंधक (सतर्कता) अरुण कुमार कनौजिया ने हाल के ओटीपी फ्रॉड के उदाहरण देकर लोगों को साइबर ठगी से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में IDBI बैंक शाखा के प्रबंधक अभिषेक रावत और बिलंदपुर के ग्राम प्रधान सुरेश गौतम का विशेष सहयोग रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

