उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास ओवर ब्रिज के ऊपर बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से चार पहिया में सवार यूको बैंक मैनेजर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एम्बुलेन्स द्वारा उसको अस्पताल पहुचाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के थाना बर्रा गुजैनी, तात्या टोपे नगर मोहल्ला निवासी ज्ञानदास का 42 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र कौशांबी जनपद के मंझनपुर में स्थित यूको बैंक मैनेजर थे। बताते हैं कि छुट्टी खत्म होने के बाद वह अपने चार पहिया वाहन से कौशांबी ड्यूटी पर जा रहे थे। बुधवार की सुबह वह जैसे ही सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के लखनऊ बाईपास ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी दिनेश कुमार के साथ जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी दीपिका, छह वर्षीय पुत्री आभ्या वर्मा, दस वर्षीय पुत्र आरूष को छोड़ गया है। हादसे के बाद मां जयदेई का रो-रोकर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share