उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के राधनगर रोड़ मीरापुर मोड़ के पास सेप्टिक टैंक में सात वर्षीय मासूम बच्चे की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने गोताखोरो व जाल की मदद से दो घंटे बाद शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रुना खुर्द निवासी ननकू अपना मकान फतेहपुर रोड़ मीरापुर मोड़ के सामने मकान बनवा कर परिवार सहित रह रहा है। मंगलवार की शाम कामता प्रसाद का बेटा अर्पित खेलते-खेलते बगल में बने हरिप्रसाद निवासी

के सेप्टिक टैंक के गड्ढे में जा गिरा। साथ ही खेल रहे बच्चों ने परिजनों से बताया जिसमें परिजनों व पड़ोसियों ने निकालने के हरसंभव उपाय कर चुके लेकिन गड्ढा जादा गहरा व पानी भरा होने से हरसंभव नाकाम रहे। फिर किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने अपनी सूझबूझ गोताखोरों व जाल की मदद से लगभग दो घंटे बाद निकाल पाए। जिसमें आनन-फानन में रितिक को गाजीपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया जिसमें डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मां अनीता, बहन प्रतिज्ञा, अंजली व पायल आदि में चीख-पुकार मच गई। कामता प्रसाद के तीन बेटियां व एक ही बेटा था जो कक्षा दो का छात्र था। कामता प्रसाद जीवन यापन करने के लिए सात समुंदर पार सऊदी अरब में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share