उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव के पास बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे फतेहपुर से बांदा जा रही अवध डिपो की जनरथ बस की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। हादसे में बस व ट्रैक्टर दोनों क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों वाहनों में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार फतेहपुर से बांदा जा रही जनरथ बस दतौली गांव के पास पहुंची थी, तभी उसकी ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में गोरखपुर निवासी अंजूम आरा पत्नी स्वर्गीय जुबेर आलम और ट्रैक्टर चालक अनुराग सिंह पुत्र रामाजोर सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ललौली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद बांदा-सागर मार्ग पर कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटना ग्रस्त बस और ट्रैक्टर को सड़क से हटवाया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात फिर से सुचारू हो सका।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

