उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जनगणना के दूसरे चरण की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसे लेकर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जनपद वासियों से बढ़-चढ़कर अभियान में हिस्सा लेने की अपील की है। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि जनगणना अभियान 1दिसंबर से 4 जनवरी तक चलाया जाएगा। इससे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर तक लोग खुद ऑनलाइन अपनी जनगणना कर सकते हैं। 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक जनगणना एजेंट घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश एजेंट घर तक नहीं पहुंच पाता है तो इसके लिए टोल फ्री नंबर 1855 जारी किया गया है, जिस पर संपर्क किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों की दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह गुप्त रखी जाएंगी, इसलिए सभी लोग निसंकोच होकर सही जानकारी दें और इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share