उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में घर के अंदर किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी फूलचन्द्र पाल की 15 वर्षीय पुत्री प्रियंका देवी ने बुधवार की सुबह नौ बजे उस वक्त घर के अंदर फांसी लगा लिया जब घर के सभी लोग खेतों में काम करने निकल गए थे।

जब परिजन वापस घर लौटकर पहुंचे तो प्रियंका देवी को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखकर घर में कोहरा मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share