उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक अपनी पत्नी कृति के साथ आज किशोर न्याय बोर्ड, पहुंचे। जहाँ उन्होंने दो नवजात बच्चियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े, दूध और दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान कीं।गौरतलब है कि इनमें से एक नवजात बच्ची थाना थरियांव क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में लावारिस हालत में मिली थी। पीआरवी को सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मानवता दिखाते हुए बच्ची को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हसवा भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को स्वस्थ बताया। इस पूरे प्रकरण की जानकारी चाइल्डलाइन फतेहपुर को दी गई है, जिसके बाद दोनों बच्चियों को किशोर न्याय बोर्ड के संरक्षण में रखा गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक और उनकी पत्नी कृति ने अपनी गोद में उठाकर दुलार प्यार कर खूब खिलाया और बच्चियों की देखभाल कर रहे स्टाफ से उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली और उनके बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। वर्दी में इस ममता भरे रूप की जिले भर में सराहना हो रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

