उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के पलटू का पुरवा गाँव में मूर्ति विसर्जन के लिए ले जाते समय ट्रैक्टर ट्राली में उतर रहे करंट की चपेट में आ जाने से किशोर गम्भीर रूप से झुलस गया। तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार पलटू का पुरवा गांव निवासी स्व0 सौखीलाल का 15 वर्षीय पुत्र अमन बुधवार की सुबह लगभग दस बजे मूर्ति विसर्जन के दौरान जैसे ही मूर्ति ट्रैक्टर में लादी गई वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

