फतेहपुर जिले के नेशनल हाइवे 2 पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बडौरी टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान हादसा हो गया। एआरटीओ संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम विशेष कवच अभियान के तहत बसों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान फतेहपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर संख्या HR 55 X 5104 ने ड्यूटी पर तैनात प्रवर्तन सिपाही रामनाथ तिवारी को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे तुरन्त सिपाही को इलाज के लिए अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां 12 घंटे बाद शनिवार दोपहर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर चालक मोहम्मद मुस्लिम निवासी मऊआइमा, प्रयागराज को हिरासत में ले लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

