उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में दीपावली पर्व से पहले अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कल्याणपुर पुलिस ने ग्राम गुनीर में छापेमारी कर करीब चार लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से 3 कुंतल 50 किलोग्राम विभिन्न ब्रांड के पटाखे बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को मुखबिर से ग्राम गुनीर में अवैध पटाखों के भंडारण की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान आरोपी के घर के पास बोरियों और गत्तों में रखे भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम चौहान (30) पुत्र प्रवीण सिंह, निवासी ग्राम गुनीर, थाना कल्याणपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने आगामी दीपावली पर्व पर बिक्री करने के उद्देश्य से बिना लाइसेंस पटाखे जमा करने की बात स्वीकार की। मामले में थाना कल्याणपुर में मुकदमा अपराध संख्या 239/26 के तहत धारा 288 बीएनएस और विस्फोटक पदार्थ,अधिनियम की धारा 5/9 के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक विवेक कुमार, उपनिरीक्षक अजीत सिंह, हेड कांस्टेबल मुकुल पाल, कांस्टेबल नीलेश कुर्मी और महिला कांस्टेबल वंदना ठाकुर शामिल रहीं।पुलिस ने की अपील फतेहपुर पुलिस ने पटाखा विक्रेताओं और आमजन से अपील की है कि दीपावली के दौरान पटाखों का भंडारण निर्धारित लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के अनुसार ही करें। नियमों के विपरीत अधिक मात्रा में पटाखे जमा करना आगजनी और विस्फोट जैसी गंभीर घटनाओं का कारण बन सकता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share