उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के बैहरमपुर रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर पिकअप छोटा हाथी को ओवर टेक करने के प्रयास में दोनों की भिड़न्त हो गई। जिससे पिकअप पर सवार किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बलरामदास का पुरवा गाँव निवासी गफूर का 14 वर्षीय पुत्र पिकअप में सवार होकर घर से किसी काम से जा रहा था। जब पिकअप थानां क्षेत्र के रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंची तभी छोटा हाथी को ओवर टेक करने के प्रयास में दोनों की आपस मे भिड़न्त हो गई। जिससे पिकअप में सवार सहजन गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए थरियांव सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी हरिओम सचान व पायलेट रोहित के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

