उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गयाशपुर गांव के समीप बाइको की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी जियालाल का 20 वर्षीय पुत्र शनि कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के।गयाशपुर गांव के समीप पहुंची तभी सामने से आया दूसरा बाइक सवार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे शनि रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी रोहित व पायलेट बिपिन ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

