उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मंगलवार की सुबह अधेड़ की अचानक तबियत खराब हो जाने पर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके में पहुंचे मुख्य चिकित्साधीक्षक ने आक्रोशित परिजनों को शान्त कराते हुये शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्टरगंज निवासी होरी लाल गुप्ता का 50 वर्षीय पुत्र दिनेश गुप्ता की मंगलवार की सुबह अचानक तबियत खराब हो गयी। जिस पर परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय के इमरजेन्सी पहुंचे जहां कुछ ही देर बाद दिनेश की मौत हो गयी। जिस पर परिजनो ने इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये हंगामा शुरू कर दिया। इसकी भनक जैसे ही मुख्य चिकित्साधीक्षक राजेश सिंह को हुयी तो वह तत्काल मौके पर पहुंच आक्रोशित परिजनों को शान्त कराया। उनका आरोप है कि वह जिस वक्त मरीज लेकर इमजेन्सी पहुंचे उस वक्त चिकित्सक से लेकर स्टाफ मौजूद नहीं था। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी है। उधर मुख्य चिकित्साधीक्षक ने पुलिस को सूचना दे दी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए हेतु भेज दिया है। वहीं सूत्रो द्वारा इस बात की भी चर्चा है कि मृतक अस्पताल आने से पूर्व नवीन मर्केट स्थित चाय की दुकान में चाय पीकर निकला उसके बाद ही उसकी तबियत बिगड गयी। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टामार्टम रिर्पोट के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share