उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के मानापुर गांव के समीप बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोदइला गांव निवासी छोटेलाल का 55 वर्षीय पुत्र रामराज साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह थाना क्षेत्र के मानापुर गांव के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से राम राज रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी धर्मेंद्र व पायलेट सत्येंद्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

