उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी हरि सिंह का 24 वर्षीय पुत्र राहुल गांव निवासी अवधेश का 28 वर्षीय पुत्र मुकेश और शिव बरन का 27 वर्षीय पुत्र जितेंद्र तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए हथगांम कस्बे गए थे।

तभी कस्बे के समीप ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी राजेश कुमार यादव व पायलेट भूपेंद्र सिंह के साथ मुकेश को और जितेंद्र व राहुल को दूसरी एंबुलेंस के ईएमटी रामू वर्मा व पायलेट रोहित के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने सभी घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share