उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर खुराहट गाँव में गुरूवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के गोपालपुर खुराहट गांव निवासी पवन कुमार पांडेय के 28 वर्षीय पुत्र त्रिभवन पाण्डेय ने गुरूवार की शाम घर के अंदर गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में आए मृतक के परिजनों ने बताया कि त्रिभवन कई दिनों से मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दे डाला।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

