उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों के बीच खंती में अज्ञात महिला का शव मिलने के मामले को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले का जल्द खुलासा करने और मृतका की शिनाख्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक थाना ललौली क्षेत्र के कोर्रा कनक मोड़ से मुत्तौर रोड पर पहुंचे, जहां सड़क किनारे झाड़ियों के बीच खंती में महिला का शव बरामद हुआ था। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित करने, मृतका की पहचान के लिए प्रभावी प्रयास करने तथा घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रकरण में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जाए और प्रभावी एवं त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।गौरतलब है कि सोमवार को कोर्रा कनक मोड़ से मुत्तौर रोड पर झाड़ियों के बीच करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के साथ ही मामले की जांच में जुटी हुई है। एसपी के निरीक्षण के बाद मामले के खुलासे को लेकर पुलिस की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share