उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद व कानपुर नगर के ग्राम बंगला व जहानाबाद थाना क्षेत्र के अलियापुर बार्डर पर रविवार की रात रोड़ किनारे घायला अवस्था में पड़े युवक को कुछ लोगो ने जहानाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के भाई ने हत्या का आशंका व्यक्त की है। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के थाना रेउना गांव श्रीनगर निवासी चन्द्रपाल का 22 वर्षीय पुत्र अमनपाल बाइक से अपनी बड़ी मौसी के यहां जहानाबाद थाने के अलियापुर गांव आया था। वापस लौटते समय जब वह अलियापुर व बंगला के समीप पहुंचा तभी हादसा हो गया। कुछ लोगो ने उसे मानवता दिखाते हुये उपचार के लिए जहानाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्तम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बड़े भाई आशीष कुमार ने हादसे को न मानते हुये हत्या की आशंका व्यक्त की है। वहीं पुलिस ने सड़क हादसा मानते हुये बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

