उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के शहर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार यादव प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय एवं डॉ. जीपी मिश्र प्रधानाचार्य जयपुरिया स्कूल द्वारा सरस्वती माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया । मुख्य अतिथि ने कहा कि यह बच्चों में वैज्ञानिकता को विकसित करने का मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों से आसपास की समस्याओं के समाधान हेतु नवाचार करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। इस बार की थीम सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार है जिसमें विद्यार्थियों ने स्थानीय समस्याओं पर आधारित शोध परियोजनाएं, पोस्टर और चार्ट प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने सभी प्रोजेक्ट को बहुत बारीकी से सुनते और जांचते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 4 टीमों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। सभी प्रतिभागी बच्चों को बाल विज्ञानी सम्मान पत्र और उनका मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन जिला समन्वयक डॉ. अमृता द्विवेदी और जिला सह समन्वयक अतुल यादव डायट प्रवक्ता व राधेश्याम दीक्षित एसआरजी एवं जिला अकादमिक समन्वयक डॉ. मधुलिका श्रीवास्तव असिस्टेंट प्रोफेसर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल एवं अन्य विद्यालय प्रतिनिधियों ने भी उपस्थित रहकर बाल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन सह जिला समन्वयक राधेश्याम दीक्षित (एसआरजी) द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला समन्वयक डॉक्टर अमृता द्विवेदी ने प्रस्तुत किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

