उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गाँव में बुधवार की सुबह मानसिक तनाव के चलते युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सुधवां गांव निवासी ओम प्रकाश का 35 वर्षीय पुत्र दयाशंकर का आज सुबह पत्नी रेखा देवी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। तभी उसने घर के अंदर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बड़े भाई रविशंकर के अनुसार पत्नी से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। कल भाई शराब के नशे में आया था, जिसको लेकर रेखा ने डांट-डपट दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

