उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में उ0प्र0 पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत जनपद से चयनित 51 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम हेतु पुलिस अधीक्षक ने लखनऊ रवाना किया। आज दिनांक 05.11.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा उ0प्र0 पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत जनपद से चयनित कुल 51 अभ्यर्थियों (40 पुरुष एवं 11 महिला अभ्यर्थी) से पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में संवाद किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त सभी चयनित अभ्यर्थी दिनांक 06.11.2026 को लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सम्मिलित होंगे, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाओं सहित लखनऊ के लिए रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share