उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के जहानाबाद किसान मजदूर युवा शक्ति संगठन ने नसेनियां सठिगवां मार्ग के निर्माण की माँग को लेकर “सड़क निर्माण सत्याग्रह किया। यह मार्ग लगभग ढाई वर्ष पहले पूरी तरह खोद दिया गया था। तब से आज तक इसका निर्माण पूरा नहीं हुआ है। सत्याग्रह के तहत संगठन के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा नसेनियां से शुरू हुई और प्रतीकात्मक रूप से मतिराम बाबा स्थल पर समाप्त हुई। इस सत्याग्रह में क्षेत्र के किसान, मजदूर और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ खुलकर रखीं। उन्होंने बताया कि सड़क न बनने से खेती-किसानी चौपट हो रही है। किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में भारी कठिनाई हो रही है। खराब सड़क के कारण दुर्घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। कई बार वाहनों के टायर फट चुके हैं। स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को रोज़ परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे गंभीर स्थिति मरीज़ों की है, जिन्हें समय पर अस्पताल पहुँचाना मुश्किल हो गया है। संगठन के अध्यक्ष मनोज उत्तम ने कहा कि यह सड़क ढाई वर्ष पहले खोद दी गई थी। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2025 में पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन निर्धारित समय से एक वर्ष की देरी होने के बावजूद आज तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि यह देरी क्षेत्र की जनता के साथ सीधा अन्याय है। संगठन के प्रवक्ता राम किशोर वर्मा ने शासन प्रशासन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबा हुआ है। उसे इस बात की ज़रा भी चिंता नहीं है कि किसानों, मजदूरों और युवाओं को रोज़ किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी किसी ज़िम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने इस मार्ग की सुध नहीं ली। संगठन ने इस पदयात्रा के माध्यम से जिला प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक से अपील की है कि नसेनियां सठिगवां मार्ग का निर्माण कार्य अविलंब पूरा कराया जाए। संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप उमराव ने ग्रामीणों का आह्वान करते हुए कहा कि यदि सड़क का निर्माण शीघ्र नहीं कराया गया, तो संगठन पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने घोषणा की कि जब तक यह सड़क बन नहीं जाती, तब तक सत्याग्रह लगातार जारी रहेगा। पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जोरदार नारे लगाए, “नसेनियां–सठिगवां मार्ग का निर्माण जल्द करो!” “विधायक जी जवाब दो, इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष मनोज उत्तम, जिला अध्यक्ष संदीप उमराव, प्रवक्ता राम किशोर वर्मा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित अन्य सैकड़ों ग्रामीण लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share